3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गई Royal Enfield की सबसे महंगी मोटरसाइकल, ऐसा क्या है बाइक में खास?

Royal Enfield की भारत में सबसे महंगी मोटरसाइकल Shotgun 650 X Rough Crafts महज 3 मिनट में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गई। बुकिंग शुरू होते ही 3 मिनट में इस बाइक सभी यूनिट्स बिक गईं। यह एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकल है। दुनिया भर के लिए इसकी 100 सिर्फ यूनिट्स बनाई गई हैं, जिसमें से 25 भारत में बेची जाएंगी। आइए आपको इस बाइक की खासियतों के बारे में बताते हैं।