महिंद्रा की इन 3 SUV ने छुड़ाए सबके छक्के, बिक्री में बंपर बढ़ोतरी से मारुति-हुंडई और टाटा तक पस्त

Best Selling Mahindra SUVs In India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा का दबदबा एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर देते हुए महिंद्रा की तीन प्रमुख एसयूवी स्कॉर्पियो, थार और एक्सयूवी 7एक्सओ ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इन तीनों एसयूवी की बिक्री में बीते मई सालाना तौर पर अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई।