30 से ज्यादा एक्टर, ब्रेन-रॉट कहानी, कॉमेडी का खिलाड़ी! मल्टीस्टारर फॉर्मूले का फिर 'वेलकम' करेगी पब्लिक?

'कन्फ्यूजन और एक्टर्स की भीड़' वाली मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्में लॉकडाउन के बाद से कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहीं. इसमें खुद अक्षय की 'खेल खेल में' और 'हाउसफुल 5' शामिल हैं. 'वेलकम टू द जंगल' का चलना न सिर्फ अक्षय के लिए, बल्कि जुलाई में अपनी 'धमाल 4' लेकर आ रहे अजय देवगन के लिए भी बेहद जरूरी है.