शादी के 30 साल बाद पति को मारा-काटा फिर जलाया, बदबू न आए इसलिए ड्रम से ढांका, अधजला शव रेत में दबाया, गुजरात से बेटा आया तब खुला राज
गुजरात से मजदूरी कर घर लौटे 21 वर्षीय राहुल के मन में सिर्फ एक सवाल था...पापा कहां हैं? कई दिनों से पिता रामा घर पर दिखाई नहीं दे रहे थे। राहुल ने मां नहजुबाई से पूछा तो बातचीत ने ऐसा मोड़ लिया कि 17 दिन से घर के भीतर छिपा एक खौफनाक राज सामने आ गया।