भास्कर न्यूज | रायपुर छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए चार्जिंग नेटवर्क विस्तार की तैयारी के बीच सरकार ने नए ईवी चार्जिंग एवं सर्विस सेंटर खोलने के लिए सड़क की न्यूनतम चौड़ाई तय कर दी है। आवास एवं पर्यावरण विभाग के मुताबिक ऐसे सेंटर के लिए जिस सड़क पर प्रवेश होगा, उसका राईट आफ वे कम से कम 30 मीटर होना जरूरी होगा। यानी शहर की 12, 18 या 24 मीटर रो वाली सड़कों पर अब भूमि विकास नियम के तहत नए ईवी चार्जिंग और सर्विस सेंटर को मंजूरी नहीं मिलेगी। इसका असर खासकर उन शहरी इलाकों पर