'मुझे उससे ज्यादा जीना है...' 30 किलो घटाया, दर्द में भी रेस पूरी की, पिता की कहानी वायरल
53 साल के देवांग गांधी ने अपने बेटे रुद्र के लिए अपनी जिंदगी बदल दी. 18 महीनों में 30 किलो वजन घटाया और फिर दर्द के बावजूद हाइरॉक्स रेस पूरी की. उनका मकसद खुद को फिट बनाना नहीं, बल्कि बेटे की जिंदगीभर देखभाल करने के लिए मजबूत बने रहना था.