कभी नमक, तेल और राशन खरीदने के लिए अबूझमाड़ के ग्रामीणों को 30 से 40 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। संकरी पगडंडियों, ऊंची पहाड़ियों और घने जंगलों को पार कर वे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ पहुंचते थे। सुबह अंधेरा रहते घर से निकलने वाले ग्रामीण देर रात लौटते थे। कई बार जंगल में ही रात बितानी पड़ती थी। यह मजबूरी इसलिए थी, क्योंकि उनके अपने इलाके में न सड़क थी, न बाजार और न ही कोई व्यापारी पहुंचने की हिम्मत करता था। आज तस्वीर बदल चुकी है। देश की आजादी के करीब 8 दशक बाद, छत्