प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पहली बार ब्लड, यूरिन और अन्य पैथोलॉजी जांच की समय-सीमा तय कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत हीमोग्लोबिन, सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसी जांचों की रिपोर्ट 30 मिनट, जबकि विस्तृत यूरिन जांच की रिपोर्ट एक घंटे में देनी होगी। जिला अस्पतालों में होने वाली 137 प्रकार की जांच के लिए 5 मिनट से 120 घंटे तक का टर्न अराउंड टाइम (टीएटी) निर्धारित किया गया है। तय समय से अधिक देरी होने पर संबंधित लैब प्रभारी और अस्पताल प्रभारी अधिकारी जवाबदेह होंगे। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से