सहयोग शिविरों में मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी, 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

सीतामढ़ी, 2 जून। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री तथा सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन और कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें तथा बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने मेजरगंज प्रखंड की बसबिट्टा पंचायत, ब