30 तक चलेगा नशा मुक्त भारत अभियान

नशे के दुष्प्रभावों से आमजन, विशेषकर युवाओं को बचाने व जिले में नशा मुक्ति के लिए व्यापक जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्य योजना तैयार की गई है। कलक्टर सुशील कुमार यादव ने विभिन्न विभागों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए दायित्व सौंपे। अभियान की अवधि 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी घेवरचंद प्रजापत ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी पर प्रभावी अंकु