पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को निवेश और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। राज्य में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सरल बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत अब मात्र 30 दिनों में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। सरकार का यह फैसला निवेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।