मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। दो दिनों में करीब 300 करोड़ से अधिक के विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें पर्यटन विकास, उद्योग एवं आवास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री कुशीनगर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। शाम 4 बजे चिलुआताल पहुंचेंगे। वहां चिलुआताल घाट के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो गया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव के मुता