3000 रुपये तक महंगे हुए OPPO के स्मार्टफोन, एक साथ तीन मॉडल की बढ़ाई कीमत

स्मार्टफोन कंपोनेंट्स महंगे होने के कारण ओप्पो ने अपने तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6, OPPO A6 Pro और OPPO F33 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। OPPO A6 और A6 Pro 2000 रुपये तक और OPPO F33 3000 रुपये तक महंगे हुए हैं, जिससे ग्राहकों को अब अधिक भुगतान करना होगा।