बांग्लादेश खसरे के कारण मई माह में 309 बच्चों ने गंवाई जान, मृतकों का आंकड़ा 590 पार
बांग्लादेश में खसरे ने 500 से ज्यादा बच्चों की जान ले ली है। मई महीने में ही खसरा और इससे संबंधित लक्षणों से 309 मासूमों की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार सुबह 8 बजे तक (सोमवार से मंगलवार) पिछले 24 घंटों में छह और बच्चों की मौत हो गई।