बिहार कैबिनेट बैठक: 31 बस स्टैंड बनेंगे आधुनिक और हाईटेक, केंद्रीय विद्यालयों के लिए भूमि आवंटन, कुल 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बिहार के विकास और जनसुविधाओं को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में राज्य के 31 बस स्टैंडों को हाईटेक बनाना, केंद्रीय विद्यालयों के लिए भूमि आवंटन और विभिन्न विभागों से जुड़े कई बड़े निर्णय शामिल हैं, जो बिहार के चहुंम