इसे कहते हैं किस्मत! 32 पैसे का शेयर अनलिस्टेड मार्केट में हुआ ₹2055 का, अब NSE IPO से ये कंपनी कमाएगी हजारों करोड़

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE द्वारा ₹30,000 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी में ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी NIACL के शेयर में लगभग 14 की तेजी आई। NIACL ने एनएसई के शेयर मात्र 32 पैसे में खरीदे थे, जिनकी मौजूदा अनलिस्टेड मार्केट वैल्यू ₹2157.75 करोड़ है, जिससे कंपनी को 6538 गुना से अधिक का मुनाफा हुआ।