32 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा। चेतना विरुद्ध नशा और प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 6400 रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमकेना में एक युवक बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने लमकेना में दबिश दी। मौके से अजय मरकाम (25), निवासी