मच्छरों से लड़ने के लिए गूगल उतारेगा 3.2 करोड़ मच्छर, अमेरिका में अनोखे प्रयोग की तैयारी

गूगल अमेरिका के फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में 3.2 करोड़ प्रयोगशाला-विकसित मच्छर छोड़ने की तैयारी कर रहा है। यह 'डिबग' परियोजना मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू और जीका को नियंत्रित करने के लिए है, जिसमें संक्रमित नर मच्छर प्रजनन से अंडों को नष्ट करेंगे।