नए हेडफोन लॉन्च: 32 घंटे की बैटरी लाइफ, कस्टमाइज ईयरकप और Dynamic Head Tracking भी

एप्पल के स्वामित्व वाली कंपनी Beats ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपने नए फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन Beats 360 लॉन्च किए हैं। इनमें बेहतर ऑडियो, एडवांस नॉइस कैंसलेशन, पर्सनलाइज्ड स्पेशल ऑडियो और 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।