सीवान के गोरियाकोठी प्रखंड में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा गर्भावस्था के दौरान एनीमिया से होने वाली जटिलताओं को कम करने के उद्देश्य से फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (एफसीएम) इन्फ्यूजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गंभीर एनीमिया से पीड़ित 32 गर्भवती महिलाओं को एफसीएम उपचार प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार राज एवं जिला प्रबन्धक पिरामल बलिंद्र सिंह की उपस्थिति एवं निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर क