सेकंड हैंड कार मार्केट में मारुति सुजुकी का दबदबा है. दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले मारुति की कारों की ज्यादा डिमांड होती है, लेकिन इसमें भी कुछ कारों की मांग ज्यादा होती है. ऐसी ही कार स्विफ्ट है, जिसकी सेकंड हैंड मार्केट में लगभग 5 फीसदी की हिस्सेदारी है. ये हिस्सेदारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी दूसरे मॉडल की मांग इतनी ज्यादा नहीं है.