भास्कर अपडेट्स:दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹34 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन पकड़ी गई

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी ड्रग्स तस्करी का मामला पकड़ा है। 16 जून को कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को शक के आधार पर रोका गया। यात्री के दो ट्रॉली बैगों की जांच करने पर उनमें से सफेद पाउडर से भरे चार पैकेट मिले। जांच में यह पदार्थ हेरोइन निकला। बरामद हेरोइन का वजन करीब 6.9 किलोग्राम है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त हेरोइन की कीमत लगभग ₹34.67 करोड़ है। कस्टम विभाग ने यात्री को NDPS कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हेरोइन को भी जब्त कर लिया गया है। आज की अन्य