देवल के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 35 महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

डूंगरपुर| जिले के देवल गांव में अनुज क्लिनिक में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के तत्वावधान में गर्भवती महिलाओं व स्त्री रोग से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर हुआ। शिविर में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डीजीओ, डीएनबी डॉ. दिया गुप्ता ने महिलाओं की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार दिया। शिविर के दौरान महिलाओं की सोनोग्राफी निशुल्क की गई और दवाइयां और जरूरी जांचें भी बिना शुल्क उपलब्ध कराई। संस्थान के निदेशक जिनेंद्र गुप्ता के आर्थिक सहयोग से संचालित इस सेवा अभियान से अनेक जरुरतमंद परिव