सहारनपुर को रेबीज मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत नगर निगम ने आवारा कुत्तों के एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है। सोमवार शाम 5 बजे तक शहर के 52 वार्डों में करीब 35 हजार कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब बाकी 18 वार्डों में अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम ने 300 दिनों में सभी 70 वार्ड कवर करने का लक्ष्य रखा है। विश्व रेबीज दिवस पर नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 70 में से 52 वार्डों में टीकाकरण पूरा हो चु