साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक साइबर ठगी से जुड़े मामलों में 141.74 करोड़ की ठगी गई रकम फ्रीज कराई गई, जबकि 75.10 करोड़ पीड़ितों को वापस दिलाए गए। इस दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गुजरात समेत कई राज्यों में सक्रिय साइबर अपराध नेटवर्क पर कार्रवाई की गई और बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फर्जी कॉल सेंटरों पर शिकंजा क