खंडवा | इंदौर रोड स्थित दादाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में शनिवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर में 26 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 350 युवाओं का चयन किया। प्राचार्य डॉ. सपना अरझरे और प्लेसमेंट ऑफिसर कीर्ति विभूते के अनुसार मेले के लिए 400 ऑनलाइन पंजीयन हुए, जबकि 350 स्पॉट रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। मेले में बाबा श्याम इन्फोटेक, अडानी सोलर, एलआईसी, आईटी सॉफ्ट लैब, ग्रीन वेब सॉल्यूशन, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, मुथूट फाइनेंस, क्रोमा, बजाज कैपिटल, एंटोलिन, बजाज इलेक्ट्रिकल, टाटा गोटियन, एप्टीव