विदिशा| केन्द्र सरकार की ज्ञान भारतम मिशन पहल के तहत देश की प्राचीन पाण्डुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण, डिजिटलीकरण, प्रसार तेजी से हो रहा है। मार्गदर्शन में बासौदा नगर की एक दुर्लभ धरोहर को मिशन से जोड़ा गया। बासौदा के सदर बाजार की चाचा वाली गली में रहने वाले शिव कपूर और छोटू कपूर के परिवार के पास सुरक्षित करीब 350 साल पुराना हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब डिजिटलीकरण के बाद ज्ञान भारतम एप पर अपलोड किया गया। ग्रंथ गुरुमुखी भाषा में लिखा है। इसमें करीब 750 पृष्ठ हैं। इसे धार्