Bengaluru Malappuram Economic Corridor: बेंगलुरु और मलप्पुरम के बीच करीब 350 किलोमीटर का इकोनॉमिक कॉरिडोर कर्नाटक और केरल की कनेक्टिविटी बदल सकता है. भारतमाला परियोजना से जुड़े EC-32 का मकसद सिर्फ सफर आसान करना नहीं है. इसके जरिए माल ढुलाई को तेज करने और दोनों राज्यों के बीच कारोबार बढ़ाने पर जोर है. बेंगलुरु के औद्योगिक सामान और केरल के कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सकता है. लॉजिस्टिक्स लागत और समय में कमी आने की उम्मीद है. रास्ते में आने वाले शहरों को रोजगार और कारोबार के नए मौके मिल सकते ह