भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। न्यू चंडीगढ़ में पहले दिन भारत ने 3 विकेट पर 368 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन का खेल सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। अफगानिस्तान के लिए सलीम सफी ने 2 विकेट हासिल किए। जियाउर रहमान शरीफी को एक विकेट मिला। सुदर्शन-राहुल की शतकीय साझेदारी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदो