चंद्रयान और मंगलयान मिशन... बरेली में तैयार हो रहा हाईटेक साइंस पार्क, 3D तकनीक से घूमिए पूरा ब्रह्मांड

3D Science Park In Bareilly: बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगा नगर में 130 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस पार्क बना रहा है. इसमें 80 करोड़ से एक्वा पार्क व स्पेस म्यूजियम और 50 करोड़ से थ्री-डी तारामंडल का निर्माण हो रहा है, जिससे युवाओं को बरेली में ही अंतरिक्ष का रोमांचक अनुभव मिलेगा.