मानसून 4 दिन में 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थाम में ओले गिरे; खंडवा में आंधी से ऑटो पलटा

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून का असर दिख रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक मकान पर टिन शेड गिरने से छत टूट गई। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी के दौरान एक ऑटो पलट गया। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में करीब डेढ़ घंटे तक