उड़ने वाला डायनासोर? पड़ोसी देश में मिला करोड़ों साल पुराना कंकाल, 4 पंखों का रहस्य जान वैज्ञानिक भी हैरान!

Science News: भारत के पड़ोसी देश चीन में करोड़ों साल पुराना एक ऐसा जीवाश्म मिला है, जिसके रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है. अभी तक हम जिन डायनासोरों को सिर्फ जमीन पर रेंगने या दौड़ने वाला भारी-भरकम जीव मानते थे, उनका एक नया रूप सामने आया है. रिसर्चर्स ने एक ऐसे प्राचीन डायनासोर की खोज की है, जिसके पास दो नहीं बल्कि चार पंख थे.