रांची विवि में मनाया गया नेशनल केमिस्ट्री डे, आचार्य पी.सी. रे के नाम पर हर साल 4 रिसर्च फेलोशिप की घोषणा

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस (नेशनल केमिस्ट्री डे) का आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम `इको अल्केमिया 2026` रही. भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती 2 अगस्त को पड़ने के कारण, इस बार रविवार होने की वजह से कार्यक्रम एक दिन पहले आयोजित किया गया.