बकिंघम पैलेस से 4 गुना बड़ा, 500 एकड़ में फैला है ये महल… अंदर गोल्फ कोर्स और क्रिकेट मैदान, आज भी रहता राजा का परिवार

गुजरात के वडोदरा में एक ऐसा महल 'लक्ष्मी विलास पैलेस' है, जो आज भी एक 'पारिवारिक घर' है. इस महल को 1890 में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने बनवाया था. यह लगभग 500 एकड़ में फैला हुआ है. यह ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस से लगभग चार गुना बड़ा है.