सुपरहिट गाना दिया, फिर भी मॉल में की सफाई! 4 नौकरियां करने को मजबूर थे गिप्पी ग्रेवाल; सुनाया संघर्ष का खौफनाक दौर

'कैरी ऑन जट्टा 4' जैसी सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी के जरिए पंजाबी सिनेमा में तहलका मचाने वाले सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) की सफलता के पीछे की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आज लग्जरी लाइफ और करोड़ों की कमाई करने वाले गिप्पी ने हाल ही में अपने उस दौर को याद किया, जब एक हिट गाने के बावजूद उन्हें पेट पालने के लिए संघर्ष की आग में तपकर निकलना पड़ा था। सुपरहिट गाना देने के बाद भी 4 नौकरियां गिप्पी ग्रेवाल ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने कनाडा के उन दिनों का जिक्र किया, जब वे सर्वाइवल मो