स्टेशन पर टोंटियां तोड़कर नहाने लगे 4 युवक:शाहजहांपुर में वीडियो वायरल, आरपीएफ ने स्टेशन से निकाला

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर दो मानसिक रूप से कमजोर 4 व्यक्तियों ने पानी के बूथ की टोंटियां तोड़ दीं और वहीं नहाने लगे। इस घटना के कारण प्लेटफॉर्म पर पानी फैल गया, जिससे कई यात्री फिसलकर चोटिल हो गए। घटना का वीडियो शनिवार की रात दस बजे सामने आया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दोनों को स्टेशन से बाहर निकाल दिया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। सभी मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति पानी के एक बूथ पर पहुंचे और वहां लगी टोंटियों को तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद वे टूटी हुई टोंटिय