केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित बापना को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।