भारत में मिला सोने का नया भंडार, 4 ठिकानों से निकलेगा हजारों करोड़ का गोल्ड

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में 50 टन सोने का विशाल भंडार मिला है, जिससे राज्य देश का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक बन सकता है और भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस महीने के अंत में जोन्नागिरी में खनन कार्य की शुरुआत करेंगे, जिससे हजारों करोड़ रुपये के सोने का उत्पादन होगा।