जबलपुर के सिहोरा में किसानों का 4 करोड़ रुपए बकाया, भुगतान न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा क्षेत्र में अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. यहाँ 100 से अधिक किसानों का लगभग 4 करोड़ रुपए का गेहूं और धान का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है. भुगतान समय पर न मिलने के कारण किसान आर्थिक तंगी और भारी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं. इस गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को सिहोरा के गांधी भवन में करणी सेना के बैनर तले एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में पीडि़त किसानों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि फसल बेचने के बाद भी उन्हें उनकी मेहनत की कमाई नहीं म