लखीमपुर खीरी में अग्गर बुजुर्ग गांव के विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 22 जून 2026 को हुई थी। अग्गर बुजुर्ग गांव में मंदिर के पास एक भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसके लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना फरधान से मुख्य आरक्षी राकेश वर्मा, मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, रिक्रूट आरक्षी संजू और रिक्रूट आरक्षी रोहित कुमार