उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं को मेनोपॉज के चरण से गुजरना पड़ता है। यह एक सामान्य स्थिति है जो बताती है कि उनकी प्रजनन क्षमता अब समाप्त हो गई है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो कई तरह के लक्षण के साथ दिखाई देते हैं। इसमें ब्लड शुगर का स्तर भी तेजी से बढ़ने लगता है। आगे जानते हैं कि मेनोपॉज और ब्लड शुगर के बीच क्या कनेक्शन होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है?