40 साल बाद रजनीकांत के साथ आएंगे ऋतिक! 'जेलर 2' में होगा स्पेशल रोल, सामने आईं डिटेल्स

इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत और सबसे डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर 2' में ऋतिक तगड़ा कैमियो करने जा रहे हैं. 40 साल पहले फिल्म ‘भगवान दादा’ में ऋतिक ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रजनीकांत के बेटे का रोल किया था.