सीतापुर में पति ने महिला की नाक चाकू से काटी:40 साल की महिला 30 साल के प्रेमी के साथ भागी, मारपीट कर पति फरार

सीतापुर के हरगांव में पति से अलग होकर प्रेमी के साथ रह रही महिला पर सोमवार रात हमला कर दिया गया। आरोप है कि महिला का पुराना पति राजेंद्र परिवार के लोगों के साथ प्रेमी कपिल के घर पहुंचा और दोनों से मारपीट की। इसी दौरान राजेंद्र ने चाकू से महिला की नाक पर वार कर दिया। हमले में नीलम गंभीर घायल हो गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नीलम को पहले हरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के