कार के खर्च से न हों परेशान, आज ही बदलें ड्राइविंग के तरीके और बचाएं 40 प्रतिशत तक ईंधन

तेजी से एक्सेलरेटर दबाना और आखिरी समय पर ब्रेक लगाना ईंधन की सबसे बड़ी बर्बादी में से एक माना जाता है। ऐसे में कार को धीरे-धीरे स्पीड दें और सड़क पर आगे की स्थिति को देखते हुए पहले से ही एक्सेलरेटर छोड़ दें, ताकि वाहन अपनी गति के सहारे आगे बढ़ सके।