40 हाथियों ने खदानों के पास डाला डेरा, रामगढ़ में मचा हड़कंप

झारखंड के रामगढ़ में करीब 40 हाथियों के झुंड ने CCL की खदानों के आसपास डेरा डाल दिया है. कर्मा परियोजना के पास जंगल में मौजूद झुंड के खदान और आबादी की ओर बढ़ने की आशंका है. इसे देखते हुए कर्मा, आरा और सरूबेरा प्रोजेक्ट में अलर्ट जारी किया गया है. वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है.