₹40,000 तक का वादा, ड्राइवरों ने लगाया सिर्फ 700 रुपये मिलने का आरोप, VinFast की Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी के खिलाफ ड्राइवरों ने खोला मोर्चा

Vinfast Green SM Taxi Driver Salary Complaints: विनफास्ट के समर्थन वाली टैक्सी कंपनी ग्रीन एसएम ने कुछ दिन पहले भारत में अपनी सर्विस शुरू की थी, तभी से यह कंपनी काफी चर्चा में है। कंपनी ने यात्रियों को अच्छी और साफ-सुथरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से आरामदायक सफर और ड्राइवरों को 40,000 तक की अच्छी इनकम का वादा किया था। अब ड्राइवरों ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्हें जितना बताया गया था, उतने पैसे नहीं मिल रहे हैं। आइए आपको इस मामले के बारे में डिटेल में बताते हैं।