एलीटकॉन इंटरनेशनल को दक्षिण अफ्रीका की कंपनी 'वर्ल्ड क्लास 77' से 60 मिलियन डॉलर लगभग 574.2 करोड़ रुपये का एक बड़ा प्रोडक्ट सप्लाई ऑर्डर मिला है। यह समझौता कंपनी के नासिक प्लांट से अगले 12 महीनों तक दक्षिण अफ्रीकी बाजार में उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिससे विदेशी कारोबार का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।