शहर का सबसे बड़ा और आधुनिक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमवार को चालू हो गया। नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इसका उद्घाटन किया। वार्ड-38 के दरियापुर भट्ठी में बने इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का फ्री इलाज और 42 तरह की मुफ्त जांच होगी। जरूरत अनुसार 150 प्रकार की दवाएं बांटी जाएंगी। मरीज दो रुपए देकर क्यूआर कोड से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर डॉक्टर से दिखा सकते हैं। मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह केंद्र मॉडल के रूप में रहेगा। इसी तर्ज पर पटना नगर निगम के सभी वार