सोनभद्र में भूसी की आड़ में शराब तस्करी:पलटे ट्रक से 4297 लीटर बरामद, शराब और ट्रक की कीमत करीब 64 लाख रुपए

सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत कार्रवाई करते हुए भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब एक ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी। रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर ढलान वाले मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बरामद शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीओ दुद्धी प्रभाकर ने बताया कि रविवार को दुद्धी थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ म्योरप