भारतीय कंपनी Ceinsys Tech और उसकी अमेरिकी सहायक कंपनी को TSecond Inc, USA से ₹30 करोड़ से अधिक के परचेज ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर AI-पावर्ड मॉनिटरिंग, NVME ड्राइव्स की सप्लाई और जियोस्पेशियल इमेजरी जैसे कार्यों के लिए हैं, जिन्हें 2 सप्ताह के भीतर पूरा करना होगा।